यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (UP B.Ed Online Form 2022) : 15 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
यूपी बी एड ऑनलाइन फॉर्म 2022 : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से यूपी बीएड 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी। यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2022 में शामिल होने के लिए छात्रों का आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। छात्र यूपी बीएड 2022 आवेदन पत्र रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mjpru.ac.in पर जाकर भर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर नीचे दी गई लिंक से भी UP B.Ed Online Form 2022 भर सकेंगे। जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। छात्रों को UP B.Ed Entrance Exam Form 2022 ऑनलाइन ही भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। UP B.Ed JEE Application Form 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।
यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (UP B.Ed Online Form 2022)
आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 जारी किया जाएगा। यूपी बीएड एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र यूपी बीएड जेईई 2022 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 होने के बाद छात्रों का यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2022 जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को सफलता प्राप्त होगी, केवल उन्हीं छात्रों को यूपी बीएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। जो भी छात्र उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 अप्रैल 2022 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
| लेट फीस के साथ आवेदन शुरू होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
| विलम्ब शुल्क सहित आवेदन शुरू होने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र- यूपी बी एड 2022 एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिसियल वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर होंगे जारी।
आवेदन फीस :
बिना विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 1०00/- रूपए
- एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 500/- रूपए
- अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 1000/- रूपए
विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 1600/- रूपए
- एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 800/- रूपए
- अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 1600/- रूपए
ऐसे करें यूपी बीएड 2022 के लिए आवेदन
यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए छात्रों को सबसे पहले बी एड 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। छात्र दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। हम यहां आवेदन पत्र भरने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से छात्र आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपी बीएड आवेदन पत्र 2022 भरने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को सबसे पहले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mjpru.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद उम्मीदवारों को ऊपर दिए गए एडमिशन के लिंक पर क्लिक करेंगे जिसमें आपको JEE BEd 2022 – 2024 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है जिससे एक नया पेज ओपन होगा।
- अब जो पेज खुलेगा उसकी दायीं ओर आपको Registration for New User के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गई जानकारी भरें और अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आईडी और पासवर्ड की जानकारी दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करते ही आवेदन पत्र आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी भरें।
- अब मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करेक अपलोड कर दें।
- अब छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट का बटन दबा दें।
यूपी बीएड 2022 एडमिट कार्ड
यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। UP B.Ed Admit Card 2022 पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा। अगर छात्र परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि UP B.Ed JEE Admit Card 2022 केवल ऑनलाइन जारी किये जाएंगे। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को स्वंय अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करना होगा।
Comments
Post a Comment